रामपुर बुशहर. मुबंई में अप्रैल, 2016 को आयोजित होने वाली यूएफसी प्रतियोगिता में मास्टर भूपेश अपना दमखम दिखाएंगे। यह पहला मौका है जब मास्टर भूपेश प्रोफेशनल फाइट में भाग लेंगे। वह हिमाचल के पहले प्रोफेशनल फाइटर भी बनेंगे। अभी तक मास्टर भूपेश के नाम बहुत से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक है।
प्रोफेशनल फाइट ही करेंगे
मास्टर भूपेश ने बताया कि अब वह प्रोफेशनल फाइट ही करेंगे। इस प्रतियोगिता की तैयारी के लिए उन्हें मुबंई में ही रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर मुंबई में जीत उनके कदम चूमती है तो वह अमेरिका में हिमाचल सहित भारत का नाम रोशन करेंगें। इस प्रतियोगिता के लिए वह दिन रात मेहनत कर रहे हंै, ताकि वह इस फाइट में खुद को साबित कर हिमाचल के युवाओं के लिए प्ररेणास्त्रोत का काम कर सकंे।
अमेरिका में मिल सकता है मौका
मास्टर भूपेश इस प्रतियोगिता को जीतते हैं तो उन्हें अगस्त माह में अमेरिका के कैलिर्फोनिया में होने वाली विश्व स्तरीय यूएफसी प्रतियोगिता में भाग लेने का सुनहरा मौका मिलेगा।