पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाहर SNOWFALL , अंदर केरोसीन हीटर के सहारे स्कूल में चल रही पढ़ाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला. गर्ल्स सीनयर सेकंडरी स्कूल लक्कड़ बाजार में छात्राएं केरोसीन हीटर सेंककर पढ़ाई कर रही हैं। हालांकि स्कूल के खुलने के बाद अभी छात्राएं भी स्कूल में कम संख्या में आ रही है। स्कूल की छात्रा सोनम, पल्लवी, आंचल, काजल, पूजा, दीपाली, ज्योति ने स्कूल के प्रांगण में पढ़ाई के बाद छात्राओं ने जमी बर्फ का खूब लुत्फ उठाया।
परीक्षा की तैयारी में जुटी छात्राएं
वहीं दसवीं कक्षा से लेकर 12 वीं कक्षा तक की छात्राएं पढ़ाई के लिए डट गई हैं। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. गीता रानी ने छात्राओं से तनाव से दूर रहकर पढ़ाई करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि ध्यान पूर्वक रिविजन करें जहां दिक्कत आती है वहां वह अपने अध्यापिकाओं से मदद ले सकती हैं।
क्लास में केरोसीन हीटर
अध्यापिकाओं को भी निर्देश दिए गए है कि छात्राओं की मदद करें। उन्होंने कहा कि स्कूल में ठंड के बाबजूद अभी छात्राएं कम संख्या में आ रही है। इसके अलावा छात्राओं को ठंड से निपटने के ही 42 केरोसीन हीटर है। सभी कक्षाओं को केरोसीन हीटर इशू किए गए हैं ताकि छात्राओं को ठंड में ठिठुरना न पड़े। स्कूल की प्रिसिंपल डॉ. गीता रानी ने कहा कि अभी ठंड के कारण छात्राओं की संख्या कम है। सोमवार से ही छात्राएं नियमित रूप से कक्षाओं में आएंगी।
खबरें और भी हैं...