मंडी। एबीवीपी इकाई मंडी ने प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर बुधवार को क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। एबीवीपी ने यह क्रमिक अनशन फीस वृद्धि व चुनाव को दोबारा करवाने के लिए शुरू किया है। क्रमिक अनशन पर देशराज व मनीष सैणी बैठे है। इकाई अध्यक्ष कमलेश सेन ने कहा कि प्रदेश सरकार व विवि प्रशासन की मिली भक्ति के कारण जो लगातार विरोधी फैसले लिए जा रहे है। उसे विद्यार्थी परिषद कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
प्रदेश सरकार सत्ता में आई है छात्रों के हितों के साथ जो लगातार खिलवाड़ कर रही है। अब उसे सहन नहीं किया जाएगा। पहले सरकार द्वारा रूसा सिस्टम को लागू किया गया और फिर फीस वृद्धि करके छात्रों को लुटने का प्रयास कर रही है। इकाई सचिव मुनीष सैणी ने कहा कि प्रदेश विश्वविद्यालय का बजट पूर्व की सरकार में 90 करोड़ कर दिया था। उसे वर्तमान सरकार द्वारा घटाकर 65 करोड़ कर दिया है।
सरकार द्वारा फीस वृद्धि करने पर गरीब छात्रों को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है। एबीवीपी ने प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन को दो टूक शब्दों में कहा है कि यदि फीस वृद्धि का निर्णय वापस नहीं लिया व छात्र संघ चुनावों को प्रत्यक्ष रूप से नहीं करवाया गया तो विद्यार्थी परिषद को मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन व सरकार की होगी।
फोटो- एबीवीपी कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए।