पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Actress Hema Malini, BJP MP From Mathura

शिमला में ड्रीमगर्ल को देखने बेकाबू हुई भीड़, शिमला मिर्ची के लिए दिए कई शॉाट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला। शिमला में इन दिनों शिमली मिर्ची की शूटिंग चल रही है। बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी ने रविवार को रिज मैदान पर कुछ शॉट फिल्माए। हेमा मालिनी को देखने के लिए लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा। ड्रीमगर्ल हेमामालिनी फिल्म शिमला मिर्ची की शूटिंग ले लिए शिमला आई हुई है। शनिवार को उनके कई शॉट लिए गए। शूटिंग स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रही शूटिंग के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने हेमा के पास किसी को फटकने भी नहीं दिया।
उल्लेखनीय है कि 39 साल बाद रमेश सिप्पी फिर से किसी फिल्म की निदेशित कर रहे हैं। देखा जाए तो रमेश सिप्पी ने अपने अब तक के समय में जो फिल्में बनाई हैं उनमें नायिकाएं तो कई रही पर उनकी सबसे पसंदीदा अभिनेत्री हेमामीलिनी रही है। हेमा को लेकर उन्होंने जो फिल्में बनाई है उनमें प्रमुख हैं अंदाज, सीता और गीता और शोले जैसी हिट फिल्म रही हैं। अब, 39 साल के बाद, रमेश और हेमा शिमला मिर्च के लिए काम कर रहे हैं। फिल्म शिमला मिर्च में एक निर्देशक के रूप में सिप्पी की वापसी की फिल्म माना जा रहा है। मुख्य भूमिका में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अभिनेता राजकुमार राव हैं। उनका साथ देंगी अभिनेत्री राकुल प्रीत सिंह हैं। फिल्म की शूटिंग इन दिनों शिमला में जोर-शोर से चल रही है।
गत दिनों "शिमला मिर्ची' फिल्म की शूटिंग के दौरान बुधवार को गाने की शूटिंग की गई। शूटिंग के दौरान राकुल दुल्हन राजकुमार दुल्हे की ड्रेस में थे। गाने पहले बोल के ही कई शाट लिए गए। इस दौरान एक विंटेज कार पर कुछ शाट फिल्माए गए।
आगे की स्लाइड्स में देखें फिल्म शूटिंग के औऱ फोॆटो...