पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Asian Games Medalist Shooter Samaresh Jung

एशियन खेलों में पदक जीतने वाले शूटर समरेश जंग को 6 लाख देगी सरकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला। दक्षिण कोरिया में चल रही 17वीं एशियन खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग के टीम इवेंट में भारत ने कांस्य पदक जीता है। हिमाचल के शूटर सरमेश जंग भी इस टीम का हिस्सा थे। इस उपलब्धि पर राज्य सरकार ने समरेश जंग को 6 लाख रुप नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने समरेश जंग को बधाई देते हुए कहा कि उनकी इस कामयाबी से प्रदेश की प्रतिष्ठा बढ़ी है और प्रदेश के लोगों को उन पर गर्व है।
सिरमौर से हैं सरमेश जंग

समरेश जंग प्रदेश के सिरमौर जिला के रहने वाले हैं। वे एयर पिस्टल शूटिंग के विशेषज्ञ हैं। इससे पहले वे वर्ष 2006 में हुई राष्ट्र मंडल खेलों में पांच स्वर्ण पदक, एक रजत पदक तथा एक कांस्य पदक जीत चुके हैं। वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कई खिलाड़ियों ने अपनी शानदार उपलब्धियों से प्रदेशवासियों को गौरव के क्षण देने के साथ-साथ प्रदेश का नाम रोशन किया है।

ये कर चुके नाम रोशन

भारत्तोलन में विकास ठाकुर, कबड्डी में अजय ठाकुर, हॉकी में दीपक ठाकुर, शूटिंग में विजय कुमार, आकृति हीर ने प्रदेश के नाम चमकाया है। आकृति हीर ने हाल ही में रूस में एल्बरूस पीक पर फतह हासिल की थी। कई अन्य युवा खिलाड़ियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल सुविधाएं निर्मित करने के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल मैदान निर्मित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

ग्रामीण खेलों को बढ़ावा

वीरभद्र सिंह ने कहा कि सरकार ग्रामीण खेलों को बड़े स्तर पर बढ़ावा देने तथा ग्रामीण खेल गतिविधियों के सुदृढ़ीकरण के लिए अधोसंरचनात्मक सुविधाएं विकसित कर रही है ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धाओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर सकें।