शिमला। नगर निगम ने पूरी तैयारियों के बावजूद बजट बैठक को टाल दिया। जहां बजट को लेकर शेष एक दिन रह गया था लेकिन निगम की तैयारियां न होने के कारण बजट की तिथि को बुधवार को टाल दिया है। नगर निगम की 13 तारीख को प्रस्तावित बजट बैठक एक सप्ताह आगे के लिए टल गई है। इसके पीछे कारण बजट की तैयारियां पूरी न हाेना बताया जा रहा है।
निगम की ओर से बुधवार को एफसी पीसी की बैठक रखी गई थी जिसमें बजट को लेकर चर्चा की जानी थी लेकिन इस बैठक का आयोजन न होने से बजट के लिए होने वाले विशेष सदन को भी आगामी तारीख के लिए टाल दिया गया है। गौर रहे कि निगम प्रशासन ने बजट पेश करने के लिए विशेष सदन का आयोजन करने के लिए तिथी की घोषणा लगभग 10 दिन पहले की कर दी थी। लेकिन प्रशासन इसके लिए तैयारियां पूरी नहीं कर पाया। नगर निगम आयुक्त प्रशांत सरकैक का कहना है कि मेयर और डिप्टी मेयर वर्ल्ड बैंक अधिकारियों के साथ बैठक के चलते बजट बैठक को टाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब बजट बैठक एक सप्ताह बाद ही मेयर और डिप्टी मेयर के दिल्ली से वापस आने के बाद ही आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसी दौरान एफसी पीसी की बैठक भी अगले सप्ताह ही करवाई जाएगी।
दिल्ली में होने वाली वर्ल्ड बैंक की बैठक भी टली
नगर निगम की वर्ल्ड बैंक के साथ दिल्ली में होने वाली बैठक को भी स्थगित कर दिया गया है। जो कि पहले 16 फरवरी को होनी तय हुई थी जो कि अब बढ़कर 19 फरवरी होनी तय हुई है। डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर ने बताया कि वल्र्ड बैंक के साथ होने वाली दिल्ली में बैठक 19 को होगी।
तैयारियां और लोगों के सुझावों के लिए
डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर का कहना है कि बजट के लिए पूरी तैयारियाँ नहीं हो पाई थी इसलिए बजट को टाल दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि शहर के लोग अपने पूरे सुझाव दे सके, व बजट में और नया जोड़ने के लिए कुछ समय लिया गया है। जल्द ही बजट की तिथी घोषित की जाएगी।