पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बड़ा हादसा: व्यास नदी में गिरी बस, 25 लोगों की हो गई मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश. कुल्लू मनाली नेशनल हाइवे पर यात्रियों से सवार एक निजी बस व्यास नदी में गिर गई। इस हादसे की वजह से बस में सवार 25 लोगों की मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि बस कुल्लू से आली जा रही थी। लेकिन अचानक संतुलन बिगड़ने की वजह से बस व्यास नदी में जा गिरी।
पानी का बहाव तेज था इसलिए यात्रियों को संभलने का मौका नहीं मिला और कई यात्री घायल भी हो गए हैं। घटनास्थल पर व्यक्तिगत स्तर पर बचाव कार्य जारी है लेकिन अभी भी बस को नदी से निकाला नहीं जा सका है।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि बस के निकाले जाने के बाद मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है।
तस्वीर: व्यास नदी।