पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Chemist's Shops Closed,Himachal,news, Shimla,

बंद रही दुकानें, केमिस्ट थे सड़कों पर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिमला। हिमाचल प्रदेश सोसाइटी ऑफ केमिस्ट एंड ड्रग्स्टि एलायंस ने प्रदेश भर में शुक्रवार को मांगों को लेकर हड़ताल की। केमिस्ट दिनभर सड़कों पर नारेबाजी करती रहे। हड़ताल के कारण निजी क्षेत्र में दवाई की दुकानें बंद रही। जिस कारण मरीजों और तीमारदारों को दिन भर परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह हैं मांगें
नई दवा नीति में विक्रेताओं का मुनाफा यथावत रखना, फार्मासिस्ट समस्या का निराकरण, दवा कानून संशोधन 2008 में सुधार तथा दवा विक्रेता क्षेत्र में एफडीआई को लागू न करना है।हमीरपुर में डीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन: हमीरपुर में डीसी ऑफिस के बाहर शुक्रवार को सभी मेडिकल स्टोर मालिकों ने दकानें बंद रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और प्रदेश मुख्यमंत्री को डीसी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा, उनका कहना था कि इस नीति के लागू होने से उनका कारोबार प्रभावित होगा साथ में कई लोगों से रोजगार के अवसर छिन जाएंगे।

जलाध्यक्ष सोसाइटी आफ कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एलांयस हमीरपुर हरीश शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की द्वारा जारी किए जा रहे दवा कानून के मुताबिक खुदरा (रिटेल) दवा दुकानों पर फार्मासिस्ट उपलब्ध करवाना एक चुनौती है।