पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्राइवेट हॉस्पिटल के डाॅक्टरों ने महिला के पेट में क्लिप छोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांगड़ा। डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॅालेज टांडा के सर्जन विशेषज्ञ डाॅक्टरों ने हमीरपुर के पनसाई की अनीता के पेट से क्लिप निकालकर महिला को नया जीवन दिया। अनिता ने पित्त की पत्थरी का होशियारपुर के निजी अस्पताल में ऑपरेशन करवाया इसके बाद उसे लगातार दर्द रहा।
उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में चेक करवाया तो पित्त की पत्थरी होने का अंदेशा जताते हुए उन्हें टांडा रेफर कर दिया गया। आरपीजीएमसी में सर्जरी विभाग में चेक करवाया तो अल्ट्रासाउंड में पत्थरी के साथ कुछ और भी दिखाई दिया।
एसोसिएट प्रो. डॉ. राजकुमार ने बताया कि पित्त में पत्थरी के साथ कुछ क्लिप-नुमा वस्तु दिखाई दे रही है। फिर उन्होंने सीटी करवाया जब उसमें भी वस्तु के संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई तो एमआरआई करवाया।

अनीता ने बताया कि उन्होंने होशियारपुर में एक निजी अस्पताल में करीब चार साल पहले पित्त की पत्थरी का ऑपरेशन करवाया था। के कुछ समय बाद ही उसे पेट में दर्द रहने लगी थी। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजकुमार ने ऑपरेशन के बाद महिला के जब पित्त को निकाला गया तो पाया कि उसे क्लिप लगाकर बंद कर दिया था। महिला अब ठीक है।