पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • DA seven Per Cent Of The Ex servicemen Will Get Next Month

अगले महीने से पूर्व सैनिकों को मिलेगा सात फीसदी डीए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर। केंद्र सरकार की घोषणा के बाद पूर्व सैनिक पेंशनर्स को इसी महीने की पेंशन के साथ 7 फीसदी डीए का लाभ भी मिलेगा। रक्षा मंत्रालय पेंशन डिस्वर्सिंग की ओर से राशि जारी हो गई है। इस माह की पूर्व सैनिकों को अक्टूबर माह में पेंशन रिलीज होगी। उसके साथ ये लाभ भी मिलेगा। सेना के तीनों अंगों के 60 हजार से ज्यादा पूर्व सैनिक और विधवा पेंशनर्स को डीए लाभ मिलना है, जुलाई से दो माह का उन्हें डीए एरियर भी मिलेगा।

कितना आर्थिक लाभ होगा

पूर्व सैिनक वर्ग को बेसिक पेंशन पर एरियर का भुगतान होगा। इस समय मिनिमम 3500 रुपए से पेंशन से शुरू होती है। इस पर दो माह का 490 रुपए एरियर बनेगा, जबकि प्रतिमाह 245 रुपए की पेंशन में वृद्धि होगी। थल सेना, वायु और जल सेना के अलावा पूर्व सैनिकों की विधवा पेंशनर्स की राज्य में खासी तादाद है। सरकार की घोषणा के बाद इस वर्ग की एरियर के भुगतान पर नजर थी।
फिलहाल वन रैंक-वन पेंशन का लाभ नहीं

वैसे पूर्व सैनिकों की वन रैंक-वन पेंशन भुगतान पर भी नजरें लगी हुई हैं। सरकार ने एक हजार करोड़ की राशि इस पर पहले घोषित कर दी है, लेकिन इस वर्ग को अभी इसका लाभ नहीं मिल पाया है। वर्षों से पूर्व सैनिकों की ये मांग जोर पकड़ती रही है। हालांकि बजट भी निर्धारित कर दिया है, लेकिन इस वर्ग तक लाभ में देरी होने से निराशा है।
अब 107 फीसदी होगा डीए

केंद्रीय कर्मचारियों को इससे पहले अप्रैल माह में 10 फीसदी डीए का भुगतान हुआ था। पिछली केंद्र सरकार ने इसकी घोषणा की थी, तब डीए बढ़कर 100 फीसदी हो गया था। अब नई केंद्रीय सरकार ने 7 फीसदी डीए दिया है। इस कारण इन पेंशनर्स और कर्मचारियों को 107 फीसदी डीए हो गया है।