पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कॉलेज के कई एंट्री गेटों से मच रहा हुड़दंग, हो चुकी हैं मारपीट की घटनाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर। पीजी डिग्री कॉलेज अणु में गेट एंट्री की बुनियादी खामी को प्रबंधन आज तक दूर नहीं कर पाया है। लड़ाई झगड़ों के वक्त दाएं-बाएं के गेटों से शरारती तत्व आकर कई बार मारपीट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। मगर प्रबंधन एक एंट्री को लेकर अाज तक इंतजाम नहीं कर सका। यहां तक कि कॉलेज में हुए लड़ाई-झगड़ों में तेजधार हथियारों का प्रयोग भी हो चुका है। इस खूनी संघर्ष से कोई सबक नहीं लिया गया।

हैरत की बात है कि कॉलेज के चारों ओर एंट्री गेट रखे हैं। मेन गेट तो नाम का गेट रह गया है। स्टूडेंट्स के आईकार्ड चेक करने में सख्ती नहीं दिखाई जाती। दर्जनों बाहरी लोगों का यहां हर रोज आना-जाना होता है। मगर एंट्री रजिस्टर पर एक दर्जन लोग भी एंटर नहीं हाेते हैं। प्रबंधन को बुनियादी खामी रखने में दोषी कहना कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। माहौल खराब होने पर ही पुख्ता प्रबंध करने को बयानबाजी की जाती है। सीसीटीवी कैमरे तो लगे हैं मगर यह घटना के बाद ही इनकी फुटेज पुलिस और प्रबंधन मदद को मदद कर सकती है।
ऐसे हो सकता है सुधार

मेन गेट से ही सभी एंट्री करने का इंतजाम हो, दाएं-बाएं वाले गेट बंद रहें। जहां जरुरी हो सुरक्षा गार्ड की देख-रेख में खुले, जहां दीवार नहीं फिलहाल वहां कंटीली तार लगाई जाए, मेन गेट पर ही बड़े संस्थानों की तरह सख्ती से स्टूडेंट्स के आई कार्ड चेक किए जाने की जरूरत है।
नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्मारक पीजी कॉलेज का मेन गेट।