पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Examinations Will Not Be 15 To 17 December

यूजी, पीजी परीक्षाएं भी स्थगित, 15 से 17 दिसंबर तक नहीं होगी परीक्षाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट की परीक्षाएं तीन दिन के लिए स्थगित कर दी है। भारी बर्फबारी के चलते परीक्षाओं को पोस्टपोन किया गया है। परीक्षाएं 18 दिसंबर से होंगी। इसका शेड्यूल भी जल्द ही प्रशासन की ओर से जारी कर दिया जाएगा।
15 से 17 दिसंबर तक परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। अब जो परीक्षाएं इस दौरान होनी थी, उसे नए शेड्यूल के तहत बाद में करवाया जाएगा। एचपीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल का कहना है कि इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई हैं। एचपीयू से संबंधित कॉलेजों में होने वाली यूजी और पीजी की परीक्षाएं बर्फबारी के कारण पोस्टपोन की गई हैं। तीन दिन के बाद परीक्षाएं होंगी। मौसम के बिगड़ते मिजाज और भारी बर्फबारी के कारण परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। उनका कहना है कि परीक्षाओं के लिए जल्द ही नई अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
आज से थी परीक्षाएं

यूजी कक्षाअों के पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं इन दिनों चल रही है। पहले सेमेस्टर की 15 से 17 दिसंबर तक साइकोलॉजी मेजर, माइनर, इतिहास माइनर, इकोनॉमिक्स मेजर माइनर, जियोग्राफी मेजर माइनर। इसी तरह तीसरे सेमेस्टर की अंग्रेजी माइनर, जियोग्राफी की परीक्षा होनी थी। पीजी कक्षाओं में एलएलबी, अंग्रेजी, इतिहास, संस्कृत, पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स, सोशोलॉजी और साइंस विषय की परीक्षाएं करवाई जानी थी। अब परीक्षाएं 18 दिसंबर के बाद होगी।