पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खुद को स्क्रीन पर देख शिमलाइट्स बोले गुड जॉब तमन्ना, वेल डन शिवा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिमला । फिल्म 'गिप्पी' में तमन्ना, रुपाक्षी, महिमा व श्रेया का अपनी टीचर को मॉर्निंग विश करते हुए सीन आता है। ऐसे में बड़े पर्दे पर खुद को देख महिमा व रुपाक्षी की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। जोर से उनके मुंह निकलता है गुड जॉब तमन्ना यार। शुक्रवार को यह खुशी भरा माहौल रिट्ज सिनेमा हाल में बना हुआ था। सोनम नायर की निर्देशित फिल्म गिप्पी का शो देखने शहर के वो छात्र भी पहुंचे, जिन्होंने इसमें सहयोगी कलाकारों की भूमिका निभाई है।

फिल्म शुरू भी नहीं हुई थी कि तमन्ना, रुपाक्षी, श्रेया व महिमा हॉल में काफी देर तक फिल्म में दिए गए शॉट्स की ही बातें करती रही। आदित्य, श्रेया, कुनाल, श्यामल तो शो से पौने घंटा पहले ही पहुंच गए थे। जसतेज के साथ उसके पिता अमरजीत सिंह मां सोनिया, महिमा के अभिभावक नवल व सोनिया और शिवा के साथ उसके पिता राजीव सूद और मां सविता फिल्म देखने पहुंचे। वहीं नन्हा आर्यन भी फिल्म देखने अपने पिता विकास के सिनेमा पहुंचा।

कमाल कर दिया आदित्य

हाल में नन्हे कलाकार अपने गुट में दिखाई दे रहे थे, लड़के एक ओर तो दूसरी ओर लड़कियां थी। फिल्म शुरू होते है और बीसीएस स्कूल का कैंपस सेंट मेरी स्कूल के नाम से नजर आता है। बच्चे अपनी क्लास में जा रहे हंै और वहीं डीएवी स्कूल का आदित्य कैंपस में खड़ा हाथ हिला रहा है। आदित्य फिल्म में हेड ब्वॉय इलेक्शन का कैंडिडेट भी बना है। जैसे पर्दे पर आदित्य के दिखाई देता है तो कुनाल व शिवा अपनी सीट से खड़े हो जाते हैं। चिल्ला कर कहते हैं, कमाल कर दिया आदित्य।

अनुपमा ने देखा दूसरा शो

डीएवी की अनुपमा ने फिल्म का पहला शो अपने पिता पीसी आनंद व मां निर्मला के साथ देखा लिया था, मगर जब दूसरे शो में उसके बाकी दोस्त आए तो उसने फिल्म का यह शो भी देखा। अनुपमा के पिता ने कहा कि यह उनके लिए बहुत गर्व की बात है और उनकी बेटी एक फिल्म में आई है। वहीं फिल्म के कई सीन गुदगुदाने वाले हैं। फिल्म में इलेक्शन की तैयारी चल रही है। जसतेज इलेक्शन में जैसे ही नजर आता है तो हॉल में पीछे से जोर से आवाज आती है ओए जस्सी...मजा आ गया।

वो कीर्ति मैम है

फिल्म में नौवीं कक्षा के लाइब्रेरी आते हैं। इस सीन में लाइब्रेरियन उन्हें किताबों को लेकर बच्चों को कुछ निर्देश देती हंै। जैसे ही यह सीन आता है, तो ऑकलैंड का आर्यन झट से बोल पड़ता है। ये कीर्ति मैम है। फिल्म में लाइब्रेरियन बनी कीर्ति मैडम चैप्सली स्कूल में बच्चों को पढ़ाती है।

गिप्पी को अकसर चिढ़ाने वाली समीरा के घर में पार्टी चल रही है। गिप्पी और उसके दोस्त डांस में करने का फैसला लेते हैं। गाने के बजते ही हॉल में ठहाकों से गूंज उठता है। वहीं इलेक्शन में गिप्पी के कैंडिडेट बनने के समीरा चिड़चिड़ी हो जाती है। ऐसे में डीएवी का समीरा का चिढ़ाते हुआ नजर आता है। अपने बेटे के अच्छी एक्टिंग पर शिवा की मां सविता बोली वेल डन बेटा, अच्छा सीन निभाया।