पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Fires In 25 Slums Of Workers,Himachal News,Shimla

प्रवासी मजदूरों की 25 झुग्गियां में लगी आग, बच्चा जिंदा जला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नाहन/शिमला। कालाअंब में बुधवार को हुए भीषण अग्निकांड में एक बच्चा जिंदा जल गया। वहीं प्रवासी मजदूरों की 25 झुग्गियां भी जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गई। घटना सुबह 9 बजे की है। जब तक दमदल विभाग की गाडिय़ां आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर पहुंची, तब तक सब कुछ स्वाहा हो चुका था।

इस हादसे में 3 साल का गौरव पुत्र अमरपाल निवासी ऐटा (यूपी) जिंदा जल गया। अग्निकांड इतना भीषण था कि इससे 25 से 30 परिवार बेघर हो गए।पुलिस ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। मगर अग्निशमन विभाग के घटनास्थल पर पहुंचने तक प्रवासी मजदूरों ने स्वयं ही आग पर काबू पा लिया। मजदूर दिनभर यहां-वहां अपना सामान राख के बीच ढूंढते नजर आए। मगर बर्तनों के सिवाए बाकी सब कुछ खत्म हो चुका था।

प्रशासन की ओर से एसडीएम ज्योति राणा व एएसपी भी मौके पर पहुंचे। अग्निकांड के बेघर हुए मजदूर अमरपाल, नरेंद्र, अनिल, रामकुमार, राजेंद्र, उदय भानू, बब्बर व गुलाब सिंह आदि ने जिला प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।

एसडीएम नाहन ज्योति राणा ने बताया कि प्रभावित परिवारों को त्रिलोकपुर टेंपल ट्रस्ट की ओर से 2-2 हजार की फौरी राहत दी है। उन्होंने बताया कि प्रभावित हुए परिवारों के लिए टेंट की भी व्यवस्था की गई है।कालाअंब में पेश आया हादसा, 25 झुग्गियां जलकर राख, बेघर हुए मजदूर