दो हादसे- सड़क हादसों में पांच की मौत, 70 फीट गहरी खाई में गिरी कार
सोलन। कंडाघाट के चायल में हिनर गांव के पास चायल गोड़ा मार्ग पर जीप (बोलेरो) के गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में 34 वर्षीय देवेंद्र कुमार निवासी गांव चाबरी,19 वर्षीय अनिल निवासी गांव टणांजी शामिल हैं। दोनों युवक चायल से गौड़ा शादी समारोह में भाग लेने के लिए जा रहे थे।
उधर कार के खाई में लुढ़कने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। रविवार देर रात को वर्ना कार शिव मंदिर पट्टा मोड़ के नजदीक करीब 70 फीट नीचे गिरी। इससे दिल्लू राम (78) अर्की की मौत हो गई जबकि चालक लालमन निवासी कंधर, अर्की गंभीर रूप से घायल हो गया। नाहन| पांवटा-नाहन रोड पर माजरा के पास जीप (यूटीलिटी) के पेड़ से टकराने से उसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई। यूटीलिटी पांवटा से नाहन की तरफ जा रही थी। इस घटना में यूटीलिटी के पीछे बैठे दो युवकों संजय और मुख्तियार निवासी लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश को सिर और छाती पर गंभीर चोटें आई। इससे दोनों की मौत हो गई। थाना प्रभारी भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।