(डेमो फोटो )
शिमला। केंद्र द्वारा शुरू की गई गैस सब्सिडी योजना लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। सब्सिडी का पैसा लोगों के बैंक खाते में जमा हुआ या नहीं इसका पता लगाने के लिए लोगों को या तो बैंकों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं या गैस एजेंसी जाकर सब्सिडी की जानकारी लेनी पड़ रही है।
दावा किया जा रहा था बुकिंग के तुरंत बाद सब्सिडी का पैसा ग्राहक के बैंक खाते में जमा होगा लेकिन ऐसा नहीं है। जब तक मजदूर सिलेंडर की रिसीविंग रसीद एजेंसी में जमा नहीं कर देता तब तक सब्सिडी का पैसा बैंक खाते में जमा नहीं होगा। सिलेंडर एजेंसी के पास जमा होने के बाद कब पैसा लोगों के बैंक खाते में जमा होगा इसकी भी कोई सूचना ग्राहक को नहीं दी जा रही। इससे ग्राहक काफी परेशानी में हैं। वह इसी पसोपेश में है कि बैंक में सब्सिडी का पैसा पहुंच गया है या नहीं। यह पता लगाने के लिए लोग बैंक और एजेंसी के चक्कर लगाने को मजबूर है।
414.32 रुपए का सवाल
गैस सब्सिडी के मिलने वाले 414.32 रुपए के लिए लोगों को बैंक या तेल कंपनी से मिलने वाले मैसेज का बेसब्री से इंतजार रहता है। यह मैसेज लोगों को उनके
मोबाइल फोन पर नहीं आ रहा है। सब्सिडी का मैसेज को देख कर लोग कम से कम बेफ्रिक तो हो जाते हैं।