पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

'गिप्पी' में नजर आएंगे शिमला के उस्ताद, मिलेगा हेड गर्ल कंपीटीशन का मजा भा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिमला। शहर के सैकड़ों बच्चे शुक्रवार को सिनेमा के बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। सोनम नायर की लिखित व निर्देशित फिल्म 'गिप्पी' रिलीज शुक्रवार को रिलीज होगी, जिसमें शहर के 168 बच्चों ने गिप्पी जिसका किरदार रिया विज निभा रही हैं उनके साथ इस फिल्म में काम किया है।

किशोरावस्था के दौरान बच्चों होने वाले शारीरिक व मानसिक बदलाव के भावों को दर्शाने वाली इस फिल्म में कुछ बच्चों ने गिप्पी के क्लासमेट और कइयों ने उसके स्कूल फ्रेंडस का रोल किया है। फिल्म की नब्बे फीसदी कहानी को शिमला और आसपास ही फिल्माया गया है।

गिप्पी सीधी साधी नौंवी कक्षा की छात्रा है, लेकिन उसकी एक सहपाठी समीरा उसे बात बात पर नीचा दिखाने की कोशिश में लगी रहती है, लेकिन आखिर में गिप्पी को हेड गर्ल कंपीटीशन के दौरान एहसास होता है कि वो किसी से कम नहीं है। वो समीरा को हेड गर्ल कंपीटिशन में मात दे देती है।

खूब मस्ती की
फिल्म में बीसीएस को-एजुकेशन स्कूल है। डीएवी लक्कड बाजार की जमा दो की अनुपमा आनंद फिल्म गिप्पी में क्लासमेट है। फिल्म में अपने रोल को लेकर अनुपमा ने बताया कि वो गिप्पी की क्लासमेट बनी है। यह फिल्म सभी स्टूडेंट्स की जीवन से मेल खाती है।

किशोरावस्था में बच्चों में कई तरह के भावनात्मक बदलाव आते है। गिप्पी ने अपने आप बदलाव किया और आखिर में जीत गई। वहीं फिल्म में गिप्पी के छठीं क्लास में पढऩे वाले बू बू के साथी ऑकलैंड स्कूल के आर्यन का कहना है कि इस फिल्म उन्होंने खूब मजा किया। गाने पर डांस किया और मस्ती भी की। फिल्म में गिप्पी के भाई की गैंग हरदम शरारत करती थी।

फिल्म गिप्पी में शहर के अलग अलग स्कूलों के छात्रों में तमन्ना बरामटा, आदित्य चौहान, आर्यन, जसतेज, शिवा, श्यामल, हर्षिल, रुआती, कुनाल नेगी, कुनाल कश्यप, महिमा अरोड़ा, अनुपमा आनंद, रुपाक्षी, अमन, शिमोना, आकाश वर्मा ने गिप्पी के क्लास मेट और जिगरी दोस्तों का किरदार निभाया है। शुक्रवार को ये सभी अपनी पहली फिल्म गिप्पी देखने सिनेमा जा रहा है।

वहीं शूटिंग समन्वयक विकास गौतम विक्की का कहना है कि शहर में शूटिंग 21 मई 2012 से जून तक चली थी। जिसमें शहर के बच्चों को अपने प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। फिल्म के सफल फिल्मांकन में शहर के सभी स्कूल प्रबंधनों का अहम योगदान रहा है।

इसी तरह गिप्पी के अन्य क्लासमेट डीएवी न्यू शिमला के बाहरवीं के छात्र आदित्य चौहान का कहना है कि फिल्म में सभी बच्चे गिप्पी को समीरा के विरोध में उसका मुकाबला करने के लिए प्रोत्साहित करते है। इस फिल्म में वी आर दि फैमिली गीत में इस तरह ही गिप्पी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

आगे की स्लाइडों में देखे नन्हें कलाकारों की तस्वीरों को