हमीरपुर। जिला मुख्यालय में सरकारी मेडिकल कॉलेज खोलने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय टीम ने बुधवार को हमीरपुर का दौरा कर जोलसप्पड़ के पास चयनित 300 कनाल भूमि को मंजूरी दे दी। जिस कंपनी ने टांडा मेडिकल कॉलेज भवन बनाया है, वही यहां भी बिल्डिंग का निर्माण करवाएगी। टांडा की तर्ज पर यहां भी भवन का निर्माण होगा।
टीम ने नक्शा भी देखा
केंद्र से आई टीम में आर्किटेक्ट संजीव सूद और सिविल इंजीनियर नरेंद्र कुमार शामिल थे। सीएमओ डॉ. पीआर कटवाल, एमओएच डॉ. संजय और रीजनल अस्पताल के एसएमओ डॉ. रमेश चौहान सहित केंद्रीय टीम ने जोलसप्पड़ जाकर चयनित भूमि को देखा। टीम ने यहां भवन निर्माण का प्रस्तावित नक्शे को भी देखा। उसने रीजनल अस्पताल भवन का भी जायजा लिया। अगस्त में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां दौरा कर जायजा लिया था। इसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को दी थी। अब साइट देखने के िलए केंद्रीय टीमों का दौरा शुरू हो गया है।
फोटो- जोलसप्पड़ में साइट का निरक्षण करती केंद्रीय टीम के सदस्य।