पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लगातार भारी बर्फबारी से ऊंचे इलाकों में बिगड़े हालात, यातायात ठप

बर्फ से ढंकी पटरी पर दौड़ी ट्रेन, देखिए बर्फबारी से बिगड़े हालात की Photos

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला। प्रदेश में लगातार हो रही बर्फबारी ने एकतरफ सैलानियों को अपनी तरफ आकर्षित किया है तो दूसरी तरफ यह लोगों की परेशानी का सबब बन गई है। पूरे प्रदेश में कई इलाके मुख्य शहरों की पहुंच से कट गए हैं। बर्फबारी के बाद से वाहनों के पहिए ऐसे जाम हुए हैं कि चलने का नाम ही नहीं ले रहे। यहां पर ट्रेन का यह हाल हैं कि बर्फ से ढंकी पटरी पर अपने टारगेट स्टेशन तक पहुंच रही है।
कहीं वाहनों को लगाया धक्का तो कहीं की रोड साफ
भारी बर्फबारी होने से सड़कों पर बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है, जिससे यातायात ठप हो गया है। कई इलाकों तक पहुंच मार्ग जाम हो गए हैं। जहां लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। वहीं, कारोबार पर भी इसका असर पड़ा है। बर्फबारी से होटल कारोबारियों की जहां चांदी हो रही है, वहीं स्थानीय दुकानदारों को बर्फबारी के कारण दुकानें बंद रखनी पड़ रही है। ऐसे में उन्हें खासा नुकसान हो रहा है।
बर्फ के अधिक जमने के कारण वाहनों की लंबी कतार जगह-जगह लगी हैं। दूध और ब्रेड की सप्लाई भी शहर में देरी से हुई। संजौली, लक्कड़ बाजार, कसुम्पटी और विकासनगर के सभी रूट बंद हैं। हिमाचल में सीजन की बर्फबारी से जहां पर्यटकों ने भरपूर आनंद लिया वहीं यह बर्फ आफत भी लेकर आई है।
इधर आवाजाही बंद
जिला शिमला, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, लाहौल-स्पीति और चंबा के बर्फबारी वाले इलाकों के लिए बसों सहित अन्य वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। बर्फबारी से ऊपरी शिमला का सड़क मार्ग बंद हो गया है। कुफरी, नारकंडा, फागू, खड़ापत्थर और खिड़की में भारी हिमपात से चौपाल, रोहड़ू-कोटखाई, जुब्बल और ठियोग सहित अन्य क्षेत्रों के लिए बसें नहीं जा सकी।
इधर पानी नहीं

जाखू, छोटा शिमला, संजौली के क्षेत्र, समरहिल, सांगटी, कसुम्पटी के कुछ क्षेत्र और लक्कड़ बाजार में पानी की पाइपें जम गईं। अधिक बर्फबारी होने के कारण अब लोगों को बर्फ को पिघला कर ही काम चलाना पड़ रहा हैं।
बर्फ हटाई

बर्फ हटाने के लिए निगम प्रशासन ने एक रोबोट मशीन और जेसीबी को काम पर लगाया हुआ है। रोबोट और जेसीबी की मदद से मालरोड, रिज, लक्कड़ बाजार, आईजीएमसी रोड सहित कई सड़कों से बर्फ हटाई।
आगे की स्लाइड में देखिए बर्फबारी से बिगड़े हालात की PHOTOS...