शिमला। हिमाचल पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से एचपीएएस और अलाइड सर्विसस के 34 कैटेगरी के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए है। मंडी के रहने वाले पंकज शर्मा ने परीक्षा में टॉप किया है। इसके अलावा सिरमौर के रहने वाले चेत सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। सोलन के सुरेंद्र कुमार ने तीसरे नंबर पर जगह बनाई है। इसकी पुष्टि कमीशन के चेयरमैन केएस तोमर ने की है।
हजारों में से इन खुशनसीब 34 का हुअा चयन
पंकज शर्मा, चेत सिंह, सुरेंद्र कुमार, स्मृतिका, अमर नेगी, धर्मेश कुमार, घनश्याम दास का एचएएस, अनिल कुमार, चंद्रपाल सिंह, अरुण , प्रतिभा चौहान, करण सिंह गुलेरिया का एचपीएस, पंकज सूद, अंकुर ठाकुर, ओम प्रकाश यादव, अमित, अलिशा चौहान को ईटीओ, नवजोत शर्मा, वसुधा सूद, कल्याणी गुप्ता, जगदीश सिंह, अभिषेक मित्तल, कीर्ति चंदेल, जयंवती देवी, चंद्र वीर सिंह, ओम प्रकाश, सिंकदर, निशांत शर्मा, विवेक कुमार चौहान, चेत राम, प्यारेलाल शर्मा, राजेश्वर भाटिया, कुलवंत सिंह, तवेंद्र कुमार का चयन बीडीओ पद पर हुआ है।
नाम: पंकज शर्मा- रैंक-1
शिक्षा मंडी काॅलेज से ग्रेजुएशन, कसौली सीआरअाई से पोस्ट ग्रेजुएट।
वर्तमान- वर्तमान में: हाल में शिमला के जिला उपायुक्त कार्यालय में नायब तहसीलदार बतौर ट्रेनी काम कर रहे।
एेसे मिली कामयाबी- पंकज का कहना है कि पढ़ाई के लिए उन्होंने कोई टाइमिंग फिक्स नहीं की थी। जब समय लगता किताब उठा लेता। वह एचएएस में आने के बाद सरकार की पॉलिसी को लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे। दूसरे एटेंप्ट में एचएएस की परीक्षा पास की है। पिता का नाम राजेंद्र पाल है,वह बिजनेसमैन हैं, जबकि माता गायत्री सिंह गृहिणी है।
आगे की स्लाइड में पढ़े किसको कौनसी मिली रैंक...