पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होटल के सीएलयू पर बिल्डर्स ने फ्लैट बनाकर बेच डाले, पर्यटन विभाग को सौंपी जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला|प्रदेश मेें पूर्व सरकार के समय में होटलों की मंजूरी के लिए सीएलयू लेकर फ्लैट बनाकर बेचने के मामले की जांच सरकार ने पर्यटन विभाग को सौंप दी है। राजस्व विभाग ने सभी जिला उपायुक्तों से भी रिपोर्ट मांगी थी। इस मामले में सबसे ज्यादा केस सोलन में सामने आए हैं। सरकार को कुछ शिकायतें मिली थी कि ग्रामीण इलाकों में बिल्डर्स ने सरकार से होटल बनाने के लिए सीएलयू ली। लेकिन जमीन पर फ्लैट बनाकर बेच दिए गए। इससे लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ। कैसे हुआ नुकसान: फ्लैट बनाने के लिए अपार्टमेंट एक्ट के तहत लाइसेंस आैर अनुमति लेनी होती है। बिल्डर को लाखों रुपए की फीस देनी होती है।