पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यहां बहन बन जाती है दूल्हा

यहां बहन बन जाती है दूल्हा, छोटा भाई भी कर लेता है बड़े भाई के लिए शादी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण ही नहीं यहां के अनोखे रीति-रिवाज के कारण भी जाना जाता है। dainikbhaskar.com द्वारा हिमाचल प्रदेश की अनोखी परंपराओं पर चलाई जा रही विशेष श्रृंखला के तहत आज हम आपको बता रहे हैं यहां की एक ऐसी परंपरा के बारे में जिसमें बहन अपने भाई और भाई अपने भाई के लिए बारात लेकर दुल्हन ब्याह कर लाता है।
शिमला। हिमाचल के जनजातीय इलाके लाहौल-स्पीति में एक अजीब परंपरा सुनकर आप जरूर चौंक जाएंगे। यहां अपने भाई की शादी के लिए बहन दूल्हा बन बारात लेकर वधु पक्ष के घर जाती है और वह सभी रस्में निभाती है जो दूल्हे द्वारा की जाती हैं। इतना ही नहीं जिन परिवारों में कोई बहन नहीं होती वहां पर घर के बड़े या छोटे भी के लिए घर में मौजूद भाई उनके जगह दूल्हा बन बरात लेकर जाता है और शादी कर लाता है। यहां की सदियों पुरानी परंपरा आज भी कायम है।
यहां है विचित्र परंपरा
हमारे देश में यूं तो शादी-ब्याह की क्षेत्रानुसार अलग-अलग परंपराएं हैं, लेकिन लाहौल-स्पीति की शादी की यह परंपरा अपने आप में बिलकुल अलग है। इस क्षेत्र में दूल्हा किसी वजह से अपनी शादी में शामिल नहीं हो पाता तो यहां पर बहनें ही सिर सेहरा सजा दुल्हन ले आती हैं। सदियों पुरानी यह परंपरा लाहौल घाटी में आज भी कायम है। घाटी में विवाह के दौरान महिलाओं को दूल्हा बनते देखा जा सकता है। भाई की अनुपस्थिति में बहनें दूल्हे का रूप धरकर बैंडबाजे के साथ अपने घर वधू को लेकर आती हैं। ऐसा इसलिए होता है कि शादी के मुहूर्त पर भाई के घर पर न होने की सूरत में परंपरानुसार बहनें ही पारंपरिक तरीके से दूल्हा बनकर भाभी की विदाई कर लेकर आती हैं।
भाई-भाई के लिए करता है शादी
कई बार तो दूल्हे के छोटे भाई भी दूल्हा बनकर अपनी भाभी को ब्याहने जाते हैं। इतिहासकार कहते हैं कि यह सदियों पुरानी परंपरा है। लाहौल की बड़ी शादी, कूजी विवाह और छोटी शादी की परंपरा के साथ ही यह परंपरा आज भी कायम है। दूल्हे का भाई और बहन भी दूल्हा बनकर दुल्हन को ले आते हैं।
आगे की स्लाइड में देखें और फोटो...