शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में चालू सत्र की मान्यता पर भी खतरे के बादल मंडराते दिख रहे हैं। छात्र आंदोलन के चलते आठ दिन से कक्षाएं नहीं लग रही हैं। दैनिक भास्कर ने विश्वविद्यालय में कक्षाआें के रिकार्ड को खंगाला तो सभी के दावों की पोल खुल गई। विश्वविद्यालय में एक सप्ताह में लगभग सभी विभागों में कक्षाएं नहीं लगी हैं। नाम के लिए महज दो कक्षाएं सुबह के समय लगी, इनमें भी गिनती के छात्र ही थे। ओवरऑल देखें तो एचपीयू के 29 विभागों में दाे से ज्यादा कक्षाएं इन दिनों नहीं लग रही हैं। सुबह एक क्लास लगाकर छात्र नदारद हो रहे हैं। ऐसे में कक्षाओं का बहिष्कार बदस्तूर जारी है। भास्कर ने इस संबंध में पूरी पड़ताल की।