पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मांगे नहीं मानी तो दीवाली पर हड़ताल करेंगे एचआरटीसी कर्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला। आने वाले दीवाली के त्यौहार पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे। इससे प्रदेश भर में परिवहन व्यवस्था ठप हो सकती है। निगम के कर्मचारियों ने मांगों को पूरा न होने पर यह फैसला लिया है। कर्मचारी ओवर टाइम और रात्रि भत्ते को जारी करने की मांग कर रहे हैं।

सोमवार को कर्मचारी समन्वय समिति, परिवहन मजदूर संघ और प्रबंधन के बीच बैठक हुई। बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई। लगभग दो घंटे तक बैठक चली। इसी बीच परिवहन मजदूर संघ ने बैठक से वाकआउट कर दिया। उनका आरोप है कि प्रबंधन मांगों को पूरा करने के बजाए उन्हें गुमराह कर रहा है। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर का कहना है कि जबसे कांग्रेस सरकार सत्ता में आई तब से उनकी ओवर टाइम और रात्रि भते जारी नहीं किए गए हैं। ऐसे में अब उनके पास आंदोलन पर जाने के सिवाए कोई रास्ता नहीं है। उनका कहना है कि वह दिवाली से ठीक पहले आंदोलन पर चले जाएंगे। कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने एचआरटीसी प्रबंधन पर कर्मचारियों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया है।

जेसीसी का कहना है कि अपनी मांगों को लेकर जेसीसी ने निगम प्रबंधन को छह जून को लिखित मांग पत्र सौंपा था। इसके बावजूद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया है। प्रबंधन को ओवर टाइम और रात्रि भत्ता मिलाकर उनको 40 करोड़ की देनदारियां देनी है। प्रबंधन ने दो माह के भीतर सभी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया था।
पुराना बस स्टैंड में अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के साथ बैठक को लेकर वॉक आउट करते के बाद प्रदर्शन करते परिवहन मजदूर संघ के कर्मचारी।