पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उद्यमी दंपति में झगड़ा, पति ने पत्नी का गला घोंटकर की हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धर्मशाला। पति-पत्नी में हुए झगड़े के कारण तैश में आकर पति ने पत्नी का गला घोंट कर की हत्या कर दी और पुलिस को फोन पर सूचित किया। मोहटली में वेल्डिंग रॉड का उद्योग चलाने वाले उद्योगपति साहिल और उसकी पत्नी तृषला देवी में शनिवार सुबह किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों हाथापाई पर उतर आए।
झगड़ा इतना बढ़ा कि पति ने गुस्से में आकर 33 वर्षीय पत्नी तृषला का गला घोंट दिया। जब तक साहिल का गुस्सा ठंडा होता, उस समय तक तृषला की मौत हो चुकी थी। थोड़ी देर साहिल बदहवास स्थिति में पत्नी की लाश के पास ही बैठा रहा। फिर थोड़ी देर बाद सामान्य होने पर उसने स्वयं पुलिस को फोन कर पूरी घटना का ब्यौरा देकर अपना जुर्म कबूल किया।

इंदौरा पुलिस ने तृषला देवी का शव कब्जे में लेकर पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। उद्योगपति साहिल पर हत्या के आरोप में आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया। मोहटली में उद्योगपति साहिल और उसकी पत्नी हिम रॉड के नाम से उद्योग संचालित कर रहे थे। मकान के निचले हिस्से में कारखाना था तथा ऊपर दोनों ही अपना रिहायशी मकान रखा हुआ था। शनिवार सुबह अभी कारखाने में काम शुरू होना था कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया तथा पति के हाथों पत्नी मारी गई।