पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जापान में एशियन मास्टर एथलेटिक्स दौड़ेगी हिमाचल की दो सगी बहने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन। प्रदेश की दो सगी बहनें, कल्पना परमार व सीमा परमार जापान में होने वाली एशियन मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। दोनों वीरवार को टीम के साथ जापान रवाना हो गई हैं। जापान के कीटाकामी स्टेडियम में होने वाली 18वीं एशियन मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 19 से 24 सितंबर तक आयोजित हो रही है। इस प्रतियोगिता में करीब 150 खिलाडिय़ों की टीम में हिमाचल प्रदेश की ओर से कल्पना और सीमा के अलावा सुबेदार सुरेश चंद ही शामिल हैं।

कोयंबटूर में चयन

फरवरी-2014 में कोयंबटूर में हुई राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कल्पना और सीमा का चयन जापान में होने वाली एशियन गेम्स के लिए चयन हुआ था। जापान रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि वे देश के लिए पदक जीतने के जज्बे के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही हैं। दोनों बहने शिक्षा विभाग में प्रवक्ता के पद नियुक्त हैं और कल्पना सोलन और सीमा नाहन में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
क्या है मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन

मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन में 35 साल से ज्यादा आयुवर्ग के खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकते हैं। आयु का पड़ाव पूरा कर चुके खिलाडिय़ों को मंच प्रदान करने के लिए इस एसोसिएशन का गठन किया गया है। यह एसोसिएशन जिला स्तर से लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित करवाती है। जापान में देश का प्रतिनिधित्व करेगी