मंडी। मंडी शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं से आम जन मानस परेशान है। चोर गिरोह के सदस्य स्कूली छात्रों से चोरी की वारदात को अंजाम दिलवा रहे है। स्कूली छात्र बाल उम्र में ही पैसों के लालच में अपना जीवन बर्बाद कर रहे है। इस बात का खुलासा शहरी पुलिस चौकी प्रभारी ने किया है। पिछले दिनों मंडी के खलियार में एक घर से करीब एक लाख 65 हजार के गहने व 3500 नगदी व एक
मोबाइल फोन चोरी कर लिया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छानबीन करते हुए पहले स्कूलों के दो छात्रों को इस मामले में शक के आधार पर पकड़ा। पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों स्कूली बच्चों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया व चोर गिरोह के मुख्य सरगना का नाम भी बता दिया। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपी को पिछले कल पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें कोर्ट में पेश किया गया व उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड भेज दिया है।
क्या है मामला
शहर के खलियार (जवाहर नगर) में 13 अगस्त को एक चोर गिरोह ने एक मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
रिकवर किए 27 हजार
शहरी पुलिस चौकी प्रभारी ने आरोपियों को पकड़कर उनसे करीब 27 हजार के करीब राशि भी रिकवर कर ली है। पुलिस ने चोर गिरोह के मुख्य सरगना को भी गिरफ्तार कर लिया है। शहर में जितनी भी चोरियां हुई है पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद ही शहर में हुई चोरियों का खुलासा हो पाएगा।