पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Khajjar Is Famous As Mini Switzarland Of India

यह है भारत का इकलौता पर्यटन स्थल, विदेशियों ने भी रखा है इसका नाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला। 27 सितंबर को वर्ल्ड टूरिज्म डे मनाया जाता है। इस मौके पर dainikbhaskar.com आपको वर्ल्ड टूरिज्म डे स्पेशल सीरीज के तहत देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी दे रहा है। आज हम आपको देश के उस पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी देनें जा रहे हैं, जिसे भारत का मिनी स्विट्ज़रलैंड कहा जाता है। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित खज्जर को अपनी ख़ूबसूरती के कारण इस नाम से जाना जाता है।
भारत का मिनी स्विटजरलैंड
खज्जर को मिनी स्विटजरलैंड का नाम विदेशी नागरिक से मिला था। स्विटजरलैंड के वाइस काउंसलर विल्ली ब्लेजर ने खज्जर को मिनी स्विटजरलैंड का नाम दिया था । इसके साथ ही उन्होंने यहां पर एक साइन बोर्ड भी लगाया है, जिसमें खज्जर से स्विटजरलैंड की दूरी 6194 बताई गई है। खज्जर दुनिया की उन 160 जगहों में से एक हैं, जो स्विटजरलैंड की तरह खूबसूरत दिखती हैं।
घूमने लायक जगह
दौलाधर पहाड़ की तलहटी में बसा खज्जर एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। पहाड़ों और देवदारों के पेड़ों से गिरे खज्जर के आस पास भी घूमा जा सकता है। मैदान के बीचों बीच एक झील भी है। दौलाधर पहाड़ पर भी घूमने के लिए जाया जा सकता है। चीड़ और देवदार के पेड़ों से घिरी खज्जर झील का हरी घास से ढका लादी मार्ग झील को आकर्षक बना देता है।गोल्फ के मैदान और सुनहरी गुबंद का मंदिर भी टूरिस्टों का मनमोह लेता है। छोटे से पठार पर स्थित खज्जर घास का तश्तरीनुमा एक विशाल मैदान है। इसके चारों ओर चीड़ और देवदार के ऊंचे वृक्ष प्रहरी के समान खड़े हैं। घास के ढलवां मैदान के मध्य एक छोटी सी झील है। इससे इसका सौंदर्य और निखरता है। जहां तक नजर जाती है, हर तरफ हरियाली का ही साम्राज्य है।
कहां पर रुकें ?
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा होटल और कॉटेज यहां पर चलाएं जा रहे हैं। इसके अलावा वन विभाग के भी कुछ रेस्ट हाउस यहां पर रहने के लिए उपलब्ध हैं। पास ही में खज्जीनाग मंदिर हैं, जहां पर पांडवों और कौरवों के चित्र मंदिर की दीवार पर बने हुए हैं। 12वीं सदी में बने इस मंदिर में नागदेव की पूजा की जाती है।
खज्जर पहुंचने के साधन
खज्जर पहुंचने के लिए आसानी से बस सुविधा उपलब्ध है। चंबा और डलहौजी से सड़क मार्ग से डेढ़ घंटे में यहां पहुंचा जा सकता है। पठानकोट रेलवे स्टेशन खज्जर से सबसे पास का रेलवे स्टेशन है। यहां से खज्जर की दूरी 80 किलोमीटर है। पठानकोट के लिए देश के कई हिस्सों से ट्रेन की सुविधा उपलब्ध है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए खज्जर की कुछ चुनिन्दा तस्वीरें...