पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Kidnapped Miner In Una, Himachal Pradesh

पंजाब ले जाकर किया नाबालिगा को अगवा कर दुष्कर्म, पुलिस ने मामला किया दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऊना। जिला के एक गांव की नाबालिगा को अगवा कर उसे पंजाब ले जाने और वहां करीब छह दिनों तक दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर पंजाब के नवांशहर जिले के तहत पड़ते रापड़ निवासी देवेंद्र कुमार के खिलाफ नागालिगा को अगवा करने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
आरोपी को उसके घर से अरेस्ट कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक जिला के एक गांव में अपनी नानी के यहां रह रही 16 वर्षीय युवती को आरोपी देवेंद्र कुमार 21 सितंबर 2014 को अपनी बाइक पर बिठाकर अपने घर ले गया। जहां उसने युवती के विरोध के बावजूद उससे कई बार दुष्कर्म कर डाला। वहीं उसने युवती पर निगरानी भी जमा रखी थी कि कहीं वह रापड़ से भाग न जाए, लेकिन शुक्रवार को जब आरोपी किसी काम के चलते घर से बाहर गया हुआ था तो युवती मौका पाकर वहां से भाग निकली और अपने घर पहुंच गई। जहां उसने अपने परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को उसी के घर से अरेस्ट कर लिया है।
फोटो- पुलिस गिरफ्त में आरोपी।