पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Kullu And Lahaul Spiit First Snowfall Of The Season On A High Chotiaen

कुल्लू और लाहौल-स्पीित की ऊंची चोटियाें पर सीजन की पहली बर्फबारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनाली | कुल्लू और लाहौल-स्पीित की ऊंची चोटियाें पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। मनाली की ऊंची चोटियों धुंधी जोत, मकरवेद और शिकरवेद की पहाड़ियों, हामटा जोत, मनालसू जोत, हनुमान टिब्बा, इंद्रकिला सहित समस्त अन्य चोटियों में बर्फ के फाहे गिरे। दूसरी ओर लाहौल की ऊंची चोटियों कुंजुम, छोटे व बड़ा शिघरी ग्लेशियर की पहाड़ियों, लेडी आॅफ केलंग, बारालाचा, साच पास, कुगती पास, नीलकंठ की ऊंची चोटियों में बर्फ के फाहे गिरे। पहाड़ों पर बर्फ के फाहे गिरने का क्रम शुरू होने से लाहुल व कुल्लू घाटी के उंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड के मौसम ने भी दस्तक दे दी है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में बारिश हुई।