लेह. पर्यटन स्थल के रूप में
जम्मू कश्मीर के उत्तर में स्थित लेह और लद्दाख का अपना अलग स्थान है। हर साल यहां हजारों बाइकर्स हिमालय के मुश्किल मौसम का सामना कर पहुंचते हैं।
सिंधु नदी के किनारे और 11000 फीट की ऊंचाई पर बसा लेह पर्यटकों को जमीं पर स्वर्ग का आभास कराता है। गर्मी के कुछ महिनों के दौरान ही लेह-लद्दाख जाने का रास्ता खुलता है। यही वह मौसम होता है जब पर्यटक यहां पहुंच मनोरम प्राकृतिक नजारों का आनंद ले पाते हैं। सुंदरता से परिपूर्ण लेह में रूईनुमा बादल इतने नजदीक होते हैं कि लगता है जैसे हाथ बढ़ाकर उन्हें छू सकते हैं। गगन चुंबी पर्वतों पर ट्रैकिंग का यहां अपना ही मजा है।
20-26 सितंबर तक चलेगा लद्दाख फेस्टिवल
लद्दाख आने वाले पर्यटकों के मनोरंजन के लिए हर साल की तरह इस साल भी 20-26 सितंबर को लद्दाख फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस फेस्टिवल में पर्यटक पोलो मैच, संगीत समारोह और मुखौटा नृत्य का लुत्फ ले सकते हैं। इस समारोह में रोमांच के शौकीन लोगों के लिए खारदुंगला पास तक बाइक रैली, तीरअंदाजी और रीवर राफ्टिंग जैसे साहसिक खेलों का भी आयोजन किया जाता है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़े कौन-कौन से हैं लेह-लद्दाख के दर्शनीय स्थल