हमीरपुर। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का 17 दिसंबर को हमीरपुर का दौरा स्थगित हो गया है। इसकी सूचना जिला प्रशासन और एनआईटी प्रशासन को भी मिल गई है। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति के स्वास्थ्य ठीक न होने की मीडिया में आई खबरें और बदलते मौसम के कारण भी दौरा स्थगित करने का कारण है। हालांकि इसकी जिला प्रशासन ने दौरा किन कारणों से स्थगित हुआ है की पुष्टि नहीं की है।
राष्ट्रपति राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेकर अव्वाल स्टूडेंट्स को नवाजना था। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व राज्यपाल उर्मिला सिंह ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लेना है। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर बीते सप्ताह से तैयारियां चल रही थीं। सिक्योरिटी प्लान तैयार हो चुका था।
रविवार को इसकी सूचना मिलते ही उनके दौरे के स्थगन पर अब फाइनल मोहर लग गई है। 17 दिसंबर को एनआईटी दौरे के दौरान अणु स्थित मैदान में हेलीकॉप्टर उतरना था। उसके बाद उन्हें एनआईटी के लिए जाना था। मौसम पिछले दो दिनों से यहां लगातार बदल रहा है। प्रदेश के उपरी हिस्सों में
बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है।
कुल्लू जिला में बिजली और पानी व्यवस्था भी ठप पड़ी है। ऐसे में निचले क्षेत्रों में पड़ रही धुंध भी परेशानियों का सबब बनी हुई है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां उनके दौरे को लेकर तैयारियों में जुटी हुई थी।