पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नेरन स्कूल के भवन आई दरार, 57 छात्र जान खतरे में, कभी भी हो सकता है हादसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी। सदर उपमंडल के मिडल स्कूल नेरन का आठ कमरों का भवन दरकने से उसे गिरने का खतरा पैदा हो गया है। भवन का निर्माण लगभग 6 साल पहले पंचायत द्वारा किया गया था। खतरे के साए में इस स्कूल भवन में 57 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जबकि स्कूल के अध्यापक भी अपने आपको सुरक्षित नहीं समझ रहे हैं। स्कूल भवन कैसे दरका इसका अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

स्कूल के मुख्याध्यापक व एसएमसी ने शिक्षा उपनिदेशक एलीमेंट्री को इसकी रिपोर्ट भेज दी है। जिस पर उपनिदेशक शिक्षा एलीमेंट्री ने मिडल स्कूल नेरन की पूरी स्थिति की रिपोर्ट तैयार कर ली है। स्कूल भवन दरक जाने से अब छात्रों को सुरक्षित स्थान उपलब्ध करवाना भी शिक्षा विभाग व एसएमसी के लिए चुनौती बन जाएगा।

मिडल स्कूल का यह दस कमरों वाला भवन अनसेफ हो चुका है। एसएमसी नेरन दीप कुमार शर्मा ने बताया कि भवन के पीछे से लोनिवि की सड़क जाती है। उसका भी कुछ हिस्सा दरक गया है। स्कूल भवन के सभी कमरों में दरारें आ गई हैं। भवन दरकने की सारी रिपोर्ट उपनिदेशक शिक्षा विभाग एलीमेंट्री को भेज दी है। उन्होंने विभाग से शीघ्र दरके स्कूल भवन जांच की मांग की है।
फोटो- स्कूल की इमारत में आई दरार देखते अधिकारी।