पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खनन व शराब माफिया पर केस दर्ज करे सरकार

कांग्रेस सरकार में दम है तो खनन व शराब माफिया पर केस दर्ज करे सरकार: धूमल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांगड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा मुख्यमंत्री प्रदेश में खनन माफिया व गुंडों के खिलाफ मामले दर्ज करने में नाकाम रहे हैं। अपने राजनैतिक विरोधियों पर झूठे केस बनाकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। हिम्मत है तो प्रदेश में खनन व शराब माफिया के खिलाफ केस दर्ज करे सरकार। कांगड़ा में प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रेम कुमार धूमल ने कहा प्रदेश की जनता सब देख रही है।

प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवालिया निकल चुका है। बूढ़ी व थकी प्रदेश सरकार राज्यपाल के आदेशों को मानने से इनकार कर रही है। राज्यपाल के अधिकार को चुनौती दे रहे हैं कि राज्यपाल ने सरकार से जबाव कैसे मांग लिया।
बस मालभाड़ में कोई कमी नहीं
धूमल ने कहा केंद्र सरकार द्वारा लगातार डीजल के दाम में कटोती करने के बावजूद प्रदेश में बस व मालभाड़े में कमी ना करने से प्रदेशवासियों को राहत नहीं मिल पाई है। धूमल ने कहा पूर्व आईपीएस अधिकारी जो पीटीसी डरोह में बतौर आईजी तैनात रहा है को प्रदेश सरकार ने वेतन दिया है के मामले से उनका कोई लेना देना नहीं है। कई अधिकारियों की तैनाती सेवानिवृति के लिए आवेदन देने के बाद भी कैट के माध्यम से हुई है। मौजूदा सरकार ने कई रिटायर्ड अधिकारियों को रिइंप्लायमेंट दी है ऐसे में भविष्य में कांग्रेस सरकार को भी खािमयाजा भुगतना पड़ सकता है। इस मौके पर प्रदेश भाजपा महामंत्री विपिन सिंह परमार, विधायक सरवीन चौधरी, पूर्व विधायक संजय चौधरी, हिंदवीर कोहली, उत्तम चौधरी, राकेश मैहरा उपस्थित हुए।