पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Miss Himalayan Queen, Himachal Pradesh, Himachal News, News Shimla, Shimla

मिस हिमालयन क्वीन के लिए कैटवॉक, शहर की 12 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा।

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

12 प्रतिभागी : नटराज आर्ट एकेडमी धर्मशाला की ओर से शिमला में होने वाली मिस हिमालयन क्वीन प्रतियोगिता के लिए सोलन में मंगलवार को ऑडिशन हुए। इसमें शहर की 12 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

मिलेगा मौका : ऑडिशन में चयनित युवतियों को मिस हिमालयन क्वीन कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने का अवसर दिया जाएगा। ऑडिशन के रिजल्ट जल्द ही घोषित किए जाएंगे। इससे पहले एकेडमी शिमला में ऑडिशन ले चुकी हैं, जिसमें 4 युवतियों का चयन किया गया है।

फिल्म में रोल : प्रतियोगिता विजेता को वीके प्रोडक्शन की फिल्म में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका मिलेगी जबकि रनरअप को भी सह अभिनेत्री का रोल दिया जाएगा। विजेता प्रतिभागियों को महादेव सीरियल में भी रोल मिल सकता है।

मंडी में ऑडिशन : 16 मई को धर्मशाला व 19 मई को मंडी में मिस हिमालयन क्वीन के ऑडिशन लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन में एकेडमी एमडी सदींप लहौखी, प्रधान विनय शर्मा व संगम लौहाट की सक्रिय भूमिका रहेगी।