पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तस्वीरों में देखिए मम्मी के लिए बच्चों ने किया डांस, मम्मी बोली तुम जियो हजारों साल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिमला। शैमरॉक प्ले बटर कप्स प्री स्कूल खलीनी ने शनिवार को मदर्स डे शिमला क्लब में मनाया। इस अवसर पर बच्चों की माताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। स्कूल की प्रधानाचार्य उमंग बांगा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थी। उन्होंने सभी बच्चों की माताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर महिलाओं ने कार्ड मेकिंग, तंबोला, मार्बल गेम, बैलून गेम्स आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। वहीं माताओं ने कैटवॉक भी किया। इन प्रतियोगिताओं में शिल्पा को तंबोला में पहला पुरस्कार मिला, जबकि अनीता को द्वितीय पुरस्कार मिला।

वही मार्बल गेम्स में महिमा पहले स्थान पर रही। शीतल को बेस्ट कैटवॉक पुरस्कार मिला। ज्योति को बेस्ट डांस के पुरस्कार से नवाजा गया। स्कूल की प्रिसिंपल उमंग बांगा ने कहा कि मदर डे पर स्पेशल यह कार्यक्रम किया गया, जिसमें माताओं का मनोबल बढ़ता है। इसके साथ ही मनोरंजन होता है एक-दूसरे साथ मिलना-जुलना होता है। इस मौके पर स्कूल की प्रिसिंपल उमंग बांगा ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे।

आगली स्लाइड में पढ़िए बच्चों ने किया माताओं का स्वागत