शिमला। कनाड़ा के राइडर कोरी वाॅलेस ने जलोड़ी पास को 2 घंटे 12 मिनट में क्राॅस कर नया रिकाॅर्ड कायम किया है। कोरी वाॅलेस ने 44 किलोमीटर की दूरी को रिकाॅर्ड समय में पूरा कर एमटीबी हिमालया साइकिल रैली के तीसरे दिन भी अपनी बढ़त बनाई हुई है। कोरी ओपन सोला में पहले स्थान में बने हुए हैं। जबकि आॅस्ट्रेलिया के एंड्रस हर्टमेन और मैनुअल दूसरे और तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। तीसरे दिन की रेस समाप्त होने तक ओपन वुमन कैटेगरी में सोनिया लोपेज ने बढ़त बनाई हुई है।
ओपन मास्टर सोलो में जैक फंक और टीम टू कैटेगरी में आयान तमांग और रोन तमांग पहले स्थान पर बने हुए हैं। रैली के साथ चल रहे हस्तपा के सदस्य आशीष ने बताया कि दूसरे दिन एचपीयू के छात्र देवेंद्र ठाकुर साइकिल से लुढ़क गए थे। इसके चलते उन्हें टांग पर हल्की चोट लगी थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने प्राथमिक उपचार करवाने के बाद रेस जारी रखी है।
फोटो-साइकिल रैली में भाग लेते प्रतिभागी।