पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 'Munnabhai Chale Delhi', Subhash Kapoor, Shimla. Film, Sanjay Dutt, Himachal News,

इन वादियों में नजर आएंगे मुन्ना भाई,शूटिंग के लिए पहुंचे सुभाष कपूर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिमला । मेरा और मेरे परिवार का हिमाचल से गहरा नाता रहा है। यहां के सीधे साधे लोग मुझे अपनेपन का एहसास करवाते हैं। अब मैं भले ही मुंबई में रहता हूं लेकिन हिमाचल से हमेशा ही मेरा जुड़ाव रहेगा। अपनी नई फिल्म के लिए भी मैं ऐसी स्क्रिप्ट लिख रहा हूं जिसमें हिमाचल के अनछुए स्थलों को बड़े परदे पर दिखाया जाएगा।

ऐसा कहना है कि फिल्म निर्देशक व लेखक सुभाष कपूर का। अपनी अगली फिल्म मुन्नाभाई चले दिल्ली की स्क्रिप्ट तैयार कर रहे सुभाष कपूर इन दिनों शिमला आए हुए हैं। भास्कर से की खास बातचीत में इस उभरते निर्देशक ने बताया कि वह अगले कुछ दिन हिमाचल में घूमकर शूटिंग के लिए जगह देखेंगे।

उन्होंने कहा कि नारकंडा, कल्पा जैसे स्थलों का दौरा कर वे शूटिंग के लिए जगह देखेंगे। मुन्नाभाई चले दिल्ली फिल्म में कुछ अंश ऐसे भी होंगे, जिनकी अनछुए पर्यटन स्थलों पर शूटिंग होनी है। हिमाचल में ऐसे कई दर्शनीय स्थल अभी भी हैं जिनका पर्यटन में भी कहीं और जिक्र नहीं है।

सुभाष कपूर ने बताया कि फिल्म में संजय दत्त मुख्य भूमिका में होंगे और इसके लिए उनकी रिहाई के बाद ही शूटिंग शुरू हो सकती है। उन्होंने कहा कि वह ऐसे हिमाचली युवाओं की मदद के लिए हमेशा तैयार हैं, जो इस इंडस्ट्री में काम करना चाहते हैं।

मेयर, डिप्टी मेयर से की मुलाकात
शिमला के ब्रिटिश रिजॉर्ट में ठहरे सुभाष कपूर अपने पुराने मित्र डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर से मिलने नगर निगम भी पहुंचे। यहां पर उन्होंने मेयर संजय चौहान से भी काफी देर तक मुलाकात की। वह 12 मई तक शिमला के दौरे पर हैं।

आगे की स्लाइड में देखे मुन्ना भाई की तस्वीरें