धर्मशाला। सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश के सभी स्कूलों में म्यूजिक और पीटीआई नियुक्त करने का निर्णय लिया है। यह घोषणा उन्होंने शीतकालीन प्रवास के दूसरे दिन धर्मशाला स्कूल शिक्षा बोर्ड मुख्यालय परिसर में मेधावी छात्रों के लिए आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए की। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के प्रति कम होते रुझान के चलते निजी स्कूलों की तर्ज पर अब सरकारी स्कूलों में भी संगीत एवं शारीरिक प्रशिक्षण टीचर नियुक्त किए जाएंगे। स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं बढ़ाकर निजी स्कूलों के साथ प्रतिस्पर्धा की जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में छात्रों का रुझान बढ़े। सरकार ने पहली कक्षा से हिन्दी, अंग्रेजी व गणित विषयों को शामिल करने का निर्णय लिया है।