पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

PIX- नैना देवी, यहां गिरे थे मां सती के नयन, पिंडी के रूप में होते हैं माता के दर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला। नैना देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में है। यह शिवालिक पर्वत श्रेणी की पहाड़ियों पर स्थित एक भव्य मंदिर है। यह देवी के 51 शक्ति पीठों में शामिल है। शारदीय और चैत्र नवरात्र में यहां भक्तों भीड़ उमड़ती है।
मान्यता है कि इस स्थान पर देवी सती के नेत्र गिरे थे। मंदिर में पीपल का पेड़ मुख्य आकषर्ण का केन्द्र है जो कि अनेकों शताब्दी पुराना है। मंदिर के मुख्य द्वार के दाई ओर भगवान गणेश और हनुमान कि मूर्ति है। मुख्य द्वार को पार करने के पश्चात आपको दो शेर की प्रतिमाएं दिखाई देगी।
मंदिर के गर्भ ग्रह में मुख्य तीन मूर्तियां है। दाई तरफ माता काली की, मध्य में नैना देवी की और बाई ओर भगवान गणेश की प्रतिमा है। पास ही में पवित्र जल का तालाब है। मंदिर के समीप ही में एक गुफा है जिसे नैना देवी गुफा के नाम से जाना जाता है।
आगे की स्पलाइड्स देखें और पढ़े मंदिर की औऱ सुंदर तस्वीरें...