(कालीबाड़ी हाल में संजय गांधी पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह में रैंप पर केटवॉक करती छात्राएं।)
शिमला। संजय गांधी पब्लिक स्कूल न्यू शिमला ने मंगलवार को कालीबाड़ी हॉल में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि छोटा शिमला के पार्षद सुरेंद्र चौहान और न्यू शिमला के पार्षद दीपक रोहाल ने की। स्कूल की निदेशक विमला यादव ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में नेहा ठाकुर मिस व सुमेश अत्री मिस्टर संजय गांधी बने। वनिता व नीलम क्रमश: फर्स्ट व सेकेंड रनर अप रही। लड़कों में तिल बहादुर व अविनाश रनर अप रहे। इसके बाद शिवम, सुमेश, हिमानी, दीक्षांत, निरंजन,तिल बहादुर, करूण, चरणजीत सिंह नीलम, वनिता, अन्य छात्र छात्राओं ने प्रस्तुतियां दी।
इन्हें किया सम्मानित: मुख्यातिथि ने कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने होनहारों को ट्राफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इसमें श्रुति, ज्योति प्रकाश, राहुल शर्मा को पर्यावरण के लिए अच्छा काम करने पर सम्मानित किया गया। वहीं संगीत प्रतियोगिता में होनहार छात्र करूण, आशिमा, नीलम को सम्मानित किया गया। वहीं सांत्वना पुरस्कार हिमानी और हितेश को मिला। स्कूल में हार्ड वर्किंग छात्र का पुरस्कार करूण को मिला। वहीं अनुशासन के लिए विकास, अटेंडेंस के लिए रिंमल, भूषण, तान्या, बेस्ट सीआर अवार्ड मनीष, बेस्ट टोपिक अवार्ड शुभम, बेस्ट हाउस अवार्ड ग्रीन हाउस, येलो हाउस, रेड हाउस को सम्मानित किया गया। वहीं बेस्ट कैप्टन रिंपल, वाईस कैप्टन शुभम, बेस्ट हाउस इंचार्ज टिकेंद्र कुमार यलो हाउस, हैड गर्ल्स वनिता, स्टूडेंट ऑफ दा ईयर नीलम और सुमेश,अवार्ड फाॅर परफेक्ट तिल बहादुर को सम्मानित किया गया। वहीं रुहाणियत म्यूजिक ओर्केस्ट्रा ने अपनी प्रस्तुतियाें से मंत्रमुग्ध किया जिसमें अनुजा लोधी ने ढोलक पर, निशु रोहानियां ने की बोर्ड पर और अजय नेगी ने गिटार पर प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर स्कूल के सचिव डॉ. एसएस यादव, अध्यापकों में टिकेंद्र,संजय, नसीब, कांता, दुर्गा,पुष्पा सहित अन्य अभिभावक मौजुद थे। मंच का संचालन संजय यादव ने किया।
स्कूल की प्रिंसिपल योगराज वर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। वहीं पहाड़ी नाटी रोहडु जाणा मेरी आमिए रोहडु जाणा हो, तांओ ता सिखा रुशणा हाए बुरा सिखा रूसना, मेरी जानी रा बसेरा की प्रस्तुतियों ने सभी को झूमने पर मंत्रमुग्ध किया। जिसमें बबीता, नेहा, रिपंल, रेशमा, निकिता, श्रुति, सुमन ने प्रस्तुतियां दी। वहीं छात्रों द्वारा कब्बाली एक मुलाकात जरूरी है सनम भी आकर्षण का केंद्र रही। इसमें करूण, पंकज, हितेश, जतिन, दीक्षांत, तिल बहादुर ने प्रस्तुतियां दी। वहीं छात्राें के भांगड़ा की प्रस्तुतियों ने भी सभी को नचाया। इसके बाद छात्रों ने नाटक का मंचन किया जिसमें छात्रों ने पगली नगरी मूर्ख सरपंच का शानदार मंचन किया। इसके अलावा प्लस टू की छात्राओं ने मॉडलिंग भी की।