पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुरानों पर एक रुपया भी खर्च नहीं किया

नए शिलान्यासों की हो रही तैयारी पुरानों पर एक रुपया भी खर्च नहीं किया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी। मंडी शिवरात्रि महोत्सव के साथ ही विकास कार्यों की सौगात को लेकर एक बार फिर से लोगों की अास सरकार से जुड़ गई है। लेकिन उसी के साथ पिछले वर्ष शिवरात्रि के दौरान किए गए शिलान्यासों पर भी सवालिया निशान लगे हुए हैं। इस वर्ष भी प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे पर करोड़ों रुपए के शिलान्यास करने की योजना को अंतिम रूप दे दिया है। लेकिन पिछले वर्ष किए गए करोड़ों के शिलान्यास में से कुछ योजनाओं में आज तक एक रुपए भी खर्च नहीं हुआ है।
एकमात्र पुलिस चौकी की घोषणा हुई पूरी
पिछले वर्ष शिवरात्रि प्रवास के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मंडी शहर में करोड़ों रुपए के शिलान्यास कर कोटली में बस अड्डा व आईटीआई व पुलिस चौकी की घोषणा की थी। इनमें अब तक एकमात्र घोषणा पुलिस चौकी खोलने की पूरी हुई है। जबकि अन्य सभी योजनाएं मझधार में अटकी हुई हैं। एक वर्ष बीत जाने के बाद नए शिलान्यासों की योजनाएं तो बन गई हैं, परंतु पिछले शिलान्यासों पर काम शुरू होना तो दूर अभी औपचारिकताएं भी पूरी नहीं हुई।

कोटली का बस अड्डा अधूरा
मुख्यमंत्री ने अपने शिवरात्रि प्रवास के दौरान कोटली बस स्टैंड का भी शिलान्यास किया था। इस बस अड्डे के निर्माण पर 3.17 करोड़ रुपए खर्च कर पार्किंग सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जानी थी। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने कोटली में आईटीआई व पुलिस चौकी खोलने की घोषणा की थी। कोटली बस अड्डे का निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद है। जबकि आईटीआई की अभी अधिसूचना जारी नहीं हुई है।

इस वर्ष भी सीएम करेंगे करोड़ों के शिलान्यास
इस वर्ष भी प्रशासन ने शिवरात्रि महोत्सव के दौरान करोड़ों की योजनाओं के शिलान्यासों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इस वर्ष तय कार्यक्रमों में मंडी शहर को 24 घंटे पेयजल उपलब्ध करवाने वाली लगभग 94 करोड़ की लागत से बनने वाली उहल ग्रेविटी पेयजल योजना, मंडी शहर में बेहतर विद्युत व्यवस्था के लिए 33 केवी सब-स्टेशन का शिलान्यास सहित विक्टोरिया पुल के ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए समानांतर नया पुल का शिलान्यास प्रस्तावित है। इन सभी योजनाओं का शिलान्यास शिवरात्रि महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री से करवाने का प्रयास किया जा रहा है।