पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीबीएसई बढ़ाएगी रीडिंग हैबिट, 17 प्वाइंट का एजेंडा तैयार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने दो साल पहले स्टूडेंट्स की रीडिंग हैबिट के प्रमोशन पर काम करना शुरू किया था। अब बोर्ड, नेशनल लेवल प्रोग्राम शुरू करने का फैसला किया है और इसके लिए 17 पॉइंट अजेंडा भी तैयार किया है। इसका उद्देश्य स्टूडेंट्स अलग-अलग फील्ड से जुड़ी किताबें पढ़ेंगे तो इससे उनकी जनरल नॉलेज में भी सुधार होगा और कॉम्पीटिटिव एक्जाम में भी वे बेहतर कर पाएंगे।
बोर्ड सूत्रों का कहना है कि रीडिंग हैबिट को लेकर स्कूलों को पहले भी सर्कुलर जारी किए गए थे और अब नेशनल लेवल के प्रोग्राम के बारे में भी सर्कुलर जारी होगा। क्लासरूम लाइब्रेरी में जो बुक्स हों, स्टूडेंट्स को उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाए। स्कूलों में कुछ ऐसे कंपैन चलाई जाए। जिससे छात्र-छात्राओं की रीडिंग हैबिट को बढ़ाया जा सके।
इन प्वाइंट को किया शामिल

> ई-लाइब्रेरी का ऑप्शन भी स्टूडेंट्स को दिया जाए।
> ई-रीडिंग हैबिट को भी बढ़ावा दिया जाए।
> स्कूल बुक्स फेयर का आयोजन करें।
> स्कूल की लाइब्रेरी में बुक्स की संख्या को बढ़ाया जाए।
> प्राइमरी, मिडल और सीनियर क्लासेज के स्टूडेंट्स के लिए कुछ बुक्स प्रस्तावित की जाएं।
> बुक वीक भी स्कूल हर सप्ताह मनाएं।
बुक्स गिफ्ट कंपैन चलाई जाए
> बुक्स गिफ्ट कैंपेन के लिए स्टूडेंट्स को प्रेरित करें।
> आरडब्ल्यूए को होम लाइब्रेरी शुरू करने के लिए प्रेरित किया जाए। इस मिशन में आरडब्ल्यूए अहम भूमिका निभा सकती हैं।
> क्रिएटिव राइटिंग वर्कशॉप कंडक्ट की जाएं।
> ब्रेल लिपि में किताबों की संख्या बढ़ाई जाए।
> दूसरी भाषाओं में किताबों को ट्रांसलेट किया जाए।
> स्टूडेंट्स को भी बुक रिव्यू करने को कहा जाए, ताकि वे किताबों को पढ़कर अपनी राय दें।