पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसोलन/शिमला। सोलन में दिलफेंक पुलिस वाले की जमकर धुनाई कर दी । छापेमारी के लिए गई पुलिस ने गांव की महिलाओं के साथ पहले तो अशलील बातें कर उनके साथ आपत्तिजनक हरकतें करने लगे और फिर महिलाओं के साथ छेड़खानी करने लगे। महिलाओं ने पहले इसका विरोध किया,बावजूद इसके जब पुलिस वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर महिलाओं ने पुलिस वाले पर हमला कर लिया। विरोध तेज होते देख पुलिस वाले भाग खड़े हुए।
लेकिन जो पकड़े गए ग्रामीणों ने उनकी जमकर धुनाई कर दी। पुलिस वालों का कहना है कि पुलिस सर्च करने गई थी, जिसका ग्रामीणों ने विरोध करते हुए सोलन के अश्वनी खड्ड में पहुंची एसआईयू की टीम की ग्रामीणों ने धुनाई कर डाली। पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी ड्यूटी में बाधा उत्पन्न करने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायत में कहा गया है कि टीम के साथ वाहन लेकर गए चालक पर तेज धार हथियार से वार किया गया।
दूसरी ओर, ग्रामीणों ने भी एसआईयू टीम के खिलाफ एक शिकायत पत्र दिया है, जिसकी जांच चल रही है। ग्रामीणों द्वारा दिए गए शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोग जबरन उनके घर में घुसे और महिलाओं ने छेड़छाड़ की। एसआईयू की टीम एक शराब के ठेकेदार के वाहन को अश्वनी खड्ड में शराब पकडऩे के लिए पहुंचे थे, लेकिन ग्रामीणों के साथ उलझ गए।
आगली स्लाइड में पढ़िए ग्रामीणों का विरोध करने पर भाग गए पुलिस वाले
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.