पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रशांत भूषण के जमीन की ऑर्डर कॉपी जारी, कार्रवाई से बच रहे अधिकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धर्मशाला। पालमपुर के कंडबाड़ी में प्रशांत भूषण की एजुकेशन सोसायटी के नाम खरीदी जमीन मामले में सुनाए फैसले के बाद आॅर्डर की प्रतिलिपि नहीं मिलने के चलते तहसीलदार पालमपुर ने अभी तक कार्रवाई नहीं की है।

मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते अधिकारी इस बार जल्दबाजी में किसी भी कार्रवाई से बच रहे हैं ताकि फजीहत न हो। तहसीलदार पालमपुर मनोज कुमार का कहना है कि आॅर्डर की प्रतिलिपि मिलने के बाद कानून के अनुसार जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

गौरतलब है कि बीते बुधवार को धर्मशाला में प्रशांत भूषण के मामले की सुनवाई के बाद जिला कलेक्टर एवं जिलाधीश कांगड़ा सी पालरासू ने एचपी टैनेंसी एंड लैंड रिफार्म एक्ट की धारा 118 के उल्लंघन पर कुमुद एजुकेशनल सोसायटी के नाम खरीदी भूमि को वापस लेने के आदेश दिए थे। डीसी ने बताया कि अगली कार्रवाई के लिए आॅर्डर की कॉपी पालमपुर उपमंडल कार्यालय को प्रेषित कर दी गई है।