पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पूर्व सीएम धूमल के नाम पर ठगी मामले की जांच सीआईडी ने कर्नाटक पुलिस को सौंपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के नाम पर केंद्रीय मंत्री से लाखों रुपए ठगने वाले वाले हाईप्रोफाइल मामले की जांच अब कर्नाटक पुलिस करेगी। राज्य सीआईडी ने इस प्रकरण से जुड़ी शिकायत कर्नाटक पुलिस को सौंप दी है। हिमाचल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्टेट सीआईडी एसआर मरड़ी ने मामला कर्नाटक पुलिस को सौंपने की पुष्टि की है। मामले में अज्ञात आरोपी ने इस तरह कुछ अन्य नेताओं के नाम पर भी कई लोगों से ठगी की है। कनार्टक और पश्चिम बंगाल की पुलिस जांच कर रही है। मामले का पर्दाफाश तब हुआ था जब ठगी के शिकार नेता ने धूमल को पूरी जानकारी दी थी। धूमल ने प्रदेश पुलिस के तत्कालीन महानिदेशक बी. कमल कुमार को पत्र लिख पूरे प्रकरण से अवगत करवाया है। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण तत्कालीन पुलिस महानिदेशक ने इस प्रकरण की जांच स्टेट सीआईडी को सौंपी थी।
यह है मामला
आरोपी ने पूर्व सीएम के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की। आरोपी की ठगी का शिकार कर्नाटक के एक पूर्व केंद्रीय मंत्री बने। उसने केंद्रीय मंत्री को फोन कर कहा कि वह धूमल का रिश्तेदार है। इन दिनों प्रदेश से बाहर आया है अौर एक हादसे का शिकार हो गया है। उसे इलाज के लिए तत्काल आर्थिक सहायता की जरूरत है। बताते हैं कि आरोपी ने उन पर इतना दबाव बनाया कि संबंधित नेता ने भी उसे लाखों रुपए दे डाले।