पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजस्थानी लोक नृत्य ने मोहा सभी का मन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्या मंदिर स्कूल के पुरस्कार वितरण समारोह में कार्यक्रम पेश करतीं स्टूडेंट्स।
शिमला। राष्ट्रीय विद्या केंद्र स्कूल कसुम्पटी ने रविवार काे अपना वार्षिक समारोह आयोजित किया। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। कार्यक्रम में कुल्लू के विधायक गोविंद ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। जिसमें छठी कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा की छात्राअों ने भाग लिया। इसमें शिवानी, दिव्या, असिता, असमिता, विपाशा शामिल हुए। तीसरी और चौथी कक्षा छात्रों ने राज्यस्थानी, हरियाणवी लोक नृत्य पेश किया। जिसमें छात्र विशाल, ओजस, महक, दिव्या, स्नेहा, प्रिया ने भाग लिया। कक्षा पांचवी, छठी के छात्र नमन, ईशा, पारस, मयंक ने देश भक्ति गीत पेश किए।
स्कूल की मुख्यध्यापिका सुनीता चौहान का कहना है कि स्कूल की ओर से हर बार वार्षिकोत्सव मनाया जाता है। यहां शैक्षणिक माहौल प्रदान किया जाता है।
आगे की स्लाइड्स में देखें और फोटो...