फोटो- रिज पर चल रही 'शिमला मिर्ची' फिल्म की शूटिंग के दौरान शॉट देती अभिनेत्री राकूल प्रीत सिंह और अभिनेता राजकुमार राव।
शिमला। रिज पर चल रही "शिमला मिर्ची' फिल्म की शूटिंग के दौरान बुधवार को गाने की शूटिंग की गई। शूटिंग के दौरान राकुल दुल्हन राजकुमार दुल्हे की ड्रेस में थे। गाने पहले बोल के ही कई शाट लिए गए। इस दौरान एक विंटेज कार पर कुछ शाट फिल्माए गए। शूटिंग गुरुवार को भी होगी।
उल्लेखनीय है कि 39 साल बाद रमेश सिप्पी फिर से किसी फिल्म की निदेशित कर रहे हैं। देखा जाए तो रमेश सिप्पी ने अपने अब तक के समय में जो फिल्में बनाई हैं उनमें नायिकाएं तो कई रही पर उनकी सबसे पसंदीदा अभिनेत्री हेमामीलिनी रही है। हेमा को लेकर उन्होंने जो फिल्में बनाई है उनमें प्रमुख हैं अंदाज, सीता और गीता और शोले जैसी हिट फिल्म रही हैं। अब, 39 साल के बाद, रमेश और हेमा शिमला मिर्च के लिए काम कर रहे हैं।
फिल्म शिमला मिर्च में एक निर्देशक के रूप में सिप्पी की वापसी की फिल्म माना जा रहा है। मुख्य भूमिका में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अभिनेता राजकुमार राव हैं। उनका साथ देंगी अभिनेत्री राकुल प्रीत सिंह हैं। फिल्म की शूटिंग इन दिनों शिमला में जोर-शोर से चल रही है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए शूटिंग के कुछ और फोटो...