शिमला। हिमाचल में बिजली प्रोजेक्टों को लगाने के लिए कहीं रावी आैर चिनाब का पानी डायवर्ट तो नहीं किया है, इसे जांचने के लिए पाकिस्तान के अधिकारियों का दल शीघ्र ही हिमाचल का दौरा करेगा। इसके लिए हिमाचल सरकार के केंद्र की आेर से पत्र मिला है। राज्य से दोनों ही नदियां गुजरती है। इन पर बिजली प्रोजेक्ट भी लगे हैं या लगना प्रस्तावित है। इसलिए टीम दोनों ही नदियों के निरीक्षण के लिए आ रही हैं।
दोनों बड़ी नदियां हिमाचल से भी गुजरती हैं। हिमाचल में चिनाब पर प्रोजेक्ट नहीं है। ये हिमाचल के बार्डर से ही जाती है। रावी मेें बिजली के कई प्रोजेक्ट हैं। इसमें चमेरा वन आैर टू शामिल हैं। भारत आैर पाकिस्तान के बीच 19 सितंबर, 1960 को इंड्स वाटर ट्रिटी हुई थी। इसके तहत यहां से पाकिस्तान जाने वाली नदियों के पानी का पूरा इस्तेमाल का अधिकार है।
हिमाचल सरकार ने मांगा दौरे का शेड्यूल
राज्य सरकार ने केंद्र से पत्र मिलने के बाद अब पाकिस्तान के दल के दौरे की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं दल ने हिमाचल कब पहुंचना है, इसके लिए केंद्र से पाकिस्तान के दल का पूरा ब्योरा शेड्यूल के साथ मांगा है।
फोटो- प्रतीकात्मक