पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हिमाचल प्रदेश में अब हर किलोमीटर में खुलेगा एक स्कूल, जल्द शुरू होगा काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला। प्रदेश में अब हर किलोमीटर में स्कूल खोला जाएगा। सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत यह फैसला लिया गया है। प्रस्ताव को मंजूरी के लिए राज्य सरकार के पास भेजा गया है। अभी प्रदेश में यह दूरी डेढ़ किलोमीटर तय की हुई है। विभागीय स्तर पर इस को लेकर चर्चा हो चुकी है। एसएसए के प्रस्ताव को सरकार की मंजूरी मिलने के बाद राज्य में और नए स्कूल खोलने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। नए स्कूल खोलने की दूरी कम करने के पिछले राज्य की भौगोलिक स्थिति का तर्क दिया गया है। राज्य के जनजातीय व भोगौलिक क्षेत्रों की परिस्थितियां अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा काफी भिन्न हैं। स्कूल दूर होने व बसों की सुविधा न होने के चलते छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
16 हजार सरकारी स्कूल
प्रदेश में 15 हजार सरकारी स्कूल हैं। दस लाख स्टूडेंट इनमें शिक्षा ले रहे हैं। सबसे ज्यादा छात्र छात्राएं कांगड़ा, शिमला व हमीरपुर जिला में हैं। वर्तमान में 10 हजार प्राइमरी, ढाई हजार माध्यमिक, 2000 हाई और 1500 से ज्यादा सीनियर सेकंडरी स्कूल हैं।
भेजा है प्रस्ताव: शर्मा
एसएसए के स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर घनश्याम शर्मा ने कहा कि स्कूलों की दूरी घटाने को लेकर प्रस्ताव सरकार को भेजा है। पास होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।